Monday, 13 July 2015

दून जनहित मोर्चा शुरुवात एक नेक सोच की ..................एडमिन

                                                 दून जनहित मोर्चा ग्रुप के सभी समाननीय मित्रों को प्रणाम

मित्रो आपसे मन की बात सांझा करते हुए बताना चाहूंगा की मेरा मन काफी दिनों से दुखी और चिंतित था | टीवी पर देखो सिर्फ घोटाले न्यूज़ पेपर देखो सिर्फ लूटपाट और अपने आस पास के वातावरण को देखो प्रदूषण , सड़कों की हालत को देखो तलाब बनी हुई हैं  और आम व्यक्ति को देखो तो वो अपने आप में मस्त जिस  तन लागे  सो तन जाने यहाँ किसी को कोई चिंता नहीं सिर्फ पैसे  की भूख दिखी और कोई संतुष्टि नहीं | जिसे देख कर मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूँ की मरते समय अपने आप से कह सकूँ की मैंने समाज के लिए सच्चे मन से कुछ अलग प्रयास किया और काफी हद तक सफल रहा|  परन्तु इस सपने को सकार करने के लिए आप सभी प्रबुद्ध मित्रों का सहयोग और मार्गदर्शन चाहिए क्यूंकि आपके बिना में कुछ भी नहीं हूँ , इसी उम्मीद के चलते आपमें से ही कुछ मित्रों की हमने “दून जनहित मोर्चा” नामक एक समिति बनाई है | इसमें जनहित को लेकर दून समाज की सेवा करना यही समिति का मिशन है, आप भी हमारा भरपूर सहयोग करते रहिये 



सादर एडमिन 

No comments:

Post a Comment

सभ्य भाषा का इस्तेमाल करते हुए आप पोस्ट पर कमेन्ट कर सकते हैं